Dainik Athah

सपा ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर नेताजी का सपना पूरा किया: अखिलेश यादव

धूमधाम से मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म दिन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। स
माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश और प्रदेश में पार्टी कार्यकतार्ओं ने स्वत:स्फूर्त ढंग से हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। प्रात: से ही समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में हजारों कार्यकतार्ओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृतिचिह्न अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। बड़ी सख्यां में आये सभी नेता एवं कार्यकर्ता, सभी समाज के लोग, महिलाएं, बच्चे, युवा, अधिकारी, व्यापारी, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक, संत, महात्मा, उलेमा आदि ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये। अस्पतालों में मरीजों को फल, बांटे गये। उनकी दीघार्यु के लिए हवन-पूजन के कार्यक्रम किये गये। राजपुरोहित पं. हरिप्रसाद ने स्वस्तिवाचन कर आशीर्वाद दिया। पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के शतायु होने की कामना की। समाजवादी किन्नर सभा की अध्यक्ष पायल सिंह ने अखिलेश की आरती उतारी और दीघार्यु होने की कामना की। चित्रकूट के विधायक अनिल प्रधान ने नेताजी की प्रतिमा भेंट की। सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी ने बरगद का वृक्ष और जानकी पाल ने पौधा भेंट किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गीत संगीत के कार्यक्रम पेश किये।
अखिलेश यादव ने इस अवसर पर व्यक्त की गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि पीडीए सबको जोड़ता है। यह आरएसएस की लगने वाली शाखाओं का जवाब है। उन्होंने कहा भाजपा की नफरती राजनीति को रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया है। समाजवादी पार्टी ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर नेताजी का सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत भाजपा की तानाशाही और साम्प्रदायिकता की पराजय है। भाजपा ने तीन नए कानून बनाकर नागरिक अधिकारों का हनन कर संविधान पर हमला किया। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-पीडीए की संविधान और लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई अभी जारी रहेगी।
यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में राजेन्द्र चौधरी, बृजेन्द्र सिंह पूर्व सांसद, र्डा. मधु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, कृष्ण कन्हैया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इमरान, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद सरन, प्रवक्ता अखिलेश कटियार, संतोष पाण्डेय, रामवृक्ष सिंह यादव, जावेद आब्दी, राम जतन राजभर, हाजी रिजवान, सर्वेश अम्बेडकर, मुन्नी पाल, डा. राजपाल कश्यप, ललई यादव, सुनील सिंह साजन, सीएल वर्मा, एस.के राय, अमित यादव, जरीना उस्मानी, डा. फिदा हुसैन अंसारी, डा. मरगूब कुरैशी, राम प्रताप यादव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विनीत यादव, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, मान सिंह सेंगर, मधु यादव, मीना यादव, गजेन्द्र मिश्र, सोनू कनौजिया आदि प्रमुख हैं।
अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में विधायक बलराम यादव, लाल बिहारी यादव, आशु मलिक, अताउर्रहमान, सचिन यादव, बृजेश यादव, सर्वेश सिंह, पंकज पटेल, अनिल प्रधान, एचएन पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, दुर्गा यादव, जयकिशन साहू प्रमुख रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *