Dainik Athah

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 को, नड्डा करेंगे उद्घाटन

अथााह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को लखनऊ में होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की संदर्भ में शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक कर चर्चा की। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय पदाधिकारी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख जन सम्मिलित होगें। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *