Dainik Athah

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दिया पार्षदों को साथ देने का भरोसा

  • वाल्मीकि समाज पुलिस आयुक्त के घर में भरेगा शहर का कूड़ा: पहलवान


अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। दंपत्ति से मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट करने के आरोप में जेल गये भाजपा पार्षद सुधीर कुमार के पक्ष में पार्षदों एवं आरोपी पार्षद के परिवार ने विधायकों को अपने पक्ष में करने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर से मुलाकात की गई। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त के घर को कूड़े से भरने की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि विभिन्न आरोपों में जेल जा चुके पार्षद के पक्ष में महापौर सुनीता दयाल खुलकर आ चुकी है तथा एक जून के बाद पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही पार्षद साहिबाबाद विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से भी मिल चुके हैं। इसी क्रम में पार्षद सुधीर कुमार की पत्नी स्वाति, वाल्मीकि समाज एवं पार्षद यशपाल पहलवान के साथ अनेक लोगों के साथ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से मिली और समस्या से अवगत कराया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर सभी को आश्वासन दिया कि वे वाल्मीकि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रहे हैं और जब तक की आपको न्याय नहीं मिल जाए उनके साथ हैं।
नंद किशोर गुर्जर ने आश्वासन दिया कि वे बड़े अधिकारियों से बात करेंगे। नगर निगम पार्षद यशपाल पहलवान ने कहा कि 100 के 100 पार्षद सुधीर के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि वाल्मीकि समाज पुलिस आयुक्त के घर में शहर का कूड़ा भरने का काम करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *