Dainik Athah

खुद के लोकसभा चुनाव से र्फुसत मिलते ही शहर विधायक और गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग बनें चंडीगढ़ लोकसभा प्रभारी

दिन- रात एक कर पार्टी प्रत्याशी की राह आसान करने में जुटे गर्ग

थाह संवाददाता
गाजियाबाद/ चंडीगढ़।
गाजियाबाद शहर सीट से विधायक एवं गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग अपने चुनाव के बाद अब चंडीगढ़ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन की राह आसान करने में जुटे हैं।
बता दें कि भाजपा ने इस बार दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट काटकर चंडीगढ़ के पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता मनीष तिवारी को मैदान में उतारा है। इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी बाहरी है तो भाजपा के स्थानीय। भाजपा ने गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग को लोकसभा प्रभारी बनाकर भेजा है। उनके अपने चुनाव की थकान भी नहीं उतर पाई थी कि पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया। अब वे पिछले एक सप्ताह से चंडीगढ़ में ही डेरा डाले हैं।

अतुल गर्ग के पास इस सीट को बचाये रखने की चुनौती है इस कारण वे सुबह आठ बजे से लेकर रात में 11 बजे तक लगातार बैठकें करने में व्यस्त है। सुबह बगैर नाश्ता किये वे बैठकों में जुट जाते हैं और देर शाम तक लगातार बैठकों का दौर जारी रहता है। दैनिक अथाह ने खुद देखा कि वे किस कदर बैठकों में व्यस्त है। गुरुवार को रात 11 बजे के बाद अपने होटल के कमरे में पहुंचने वाले गर्ग सुबह दिन निकलते ही पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए निकल गये। लोकसभा प्रभारी होने के नाते उन्हें कहीं पर सख्ती करनी पड़ती है तो कहीं पर प्यार दुलार से काम चलाना पड़ रहा है। लेकिन सभी लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगे हैं।
अतुल गर्ग ने दैनिक अथाह से कहा कि प्रारंभ में कुछ परेशानी होती है, लेकिन अगले एक सप्ताह में पूरा काम एवं प्रचार अभियान पटरी पर आ जायेगा। उन्होंने दावा किया कि गाजियाबाद की तरह ही चंडीगढ़ लोकसभा सीट भी भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *