Dainik Athah

मोदी- योगी के नेतृत्व में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है: नीरज सिंह

  • गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह का तूफानी दौरा
  • व्यापारी नेता संजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान समरकूल पर हुआ जोरदार स्वागत
  • व्यापारियों के उत्साह को देखकर गदगद हुए नीरज सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र एवं भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति है और उनके नेतृत्व में गाजियाबाद का चहुंमुखी विकास होगा।
नीरज सिंह रविवार को भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान समरकूल में आयोजित व्यापारियों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

यहां बड़ी माला पहनाकर समरकूल परिवार व व्यापार मण्डलों ने नीरज सिंह का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों व्यापारी सम्मलित रहे, जिन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग को भारी बहुमत से जिताने की बात नीरज सिंह के समक्ष रखी। नीरज सिंह ने कहा कि इस चुनाव को लेकर पूरे देश में एक अलग ही उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी के संबंध में बताते हुए कहा कि अतुल गर्ग बहुत पहले से ही गाजियाबाद के विकास की चिंता करते आये है। जब राजनाथ सिंह गाजियाबाद के सांसद थे तब भी वह गाजियाबाद के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए उनके समक्ष आते रहते थे। उन्होंने कहा कि आज यहां आप सभी व्यापारी बन्धुओं को एक साथ भाजपा के समर्थन में एकजुट देखकर मेरा मानना है कि गाजियाबाद की जीत इस बार ऐतिहासिक होने जा रही है।

भाजपा के युवा नेता ने कहा कि जिस उम्र में आज का युवा रील बना रहा है उस उम्र में राजनाथ सिंह आपातकाल के विरोध में 19 माह जेल में रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने करते हुए कहा कि गाजियाबाद नीरज सिंह एवं राजनाथ सिंह परिवार के दिल में बसता है तथा गाजियाबाद वालों के दिल में राजनाथ सिंह परिवार बसता है।

संजीव गुप्ता की जमकर सराहना की नीरज सिंह ने
नीरज सिंह ने संजीव कुमार गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि, इनका व्यवहार भी इनके काम की तरह शीतल है। क्योंकि इनका कूलर भी ठंडी हवा देता है। इसी तरह इनका व्यवहार भी सभी को ठंडक प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में समरकूल के चेयरमैन ने नीरज सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि नीरज सिंह का आशीर्वाद उन्हें हमेशा ही प्राप्त होता है। वह मेरी एक सूक्ष्म सूचना पर भी हमारे मार्गदर्शन के लिए उपस्थित हो जातें हैं। इसके लिए उनका परिवार सदैव नीरज सिंह का आभारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन भानु शिशोदिया ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पवन गोयल, मयंक गोयल, वीके अग्रवाल, बीके शर्मा हनुमान, महामंत्री राजेश त्यागी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, अतुल जैन, सुबोध गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बाल किशन बालू भाई, अनिल अग्रवाल सांवरिया, राजू छाबड़ा, विजय मोहन गर्ग, प्रवीन चौधरी, ओम दत्त कोशिक, जय कमल अग्रवाल, राहुल तोमर, विवेक प्रकाश गर्ग, विरेंद्र सहरावत, संजीव जांगिड, अश्वनी शर्मा, सुरेश्वर प्रभु, के साथ समरकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, आदि उपस्थित रहें।

आधा दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लिया नीरज सिंह ने

भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने रविवार को पहला कार्यक्रम समरकूल में किया। इसके बाद उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने गाजियाबाद शहर के साथ ही खोड़ा कालोनी, ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी अतुल गर्ग के समर्थन में कार्यक्रम किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *