Dainik Athah

मोदी के नेतृत्व में भारत कमजोर नहीं रहा, ताकतवर देशों में शामिल: राजनाथ सिंह

  • गाजियाबाद से चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने
  • अंतर्राष्टÑीय मंचों पर भारत जब बोलता है तो पूरी दुनिया कान लगाकर सुनती है: रक्षा मंत्री
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे विश्व में भारत का सिर ऊंचा: राजनाथ सिंह
  • रूस- यूक्रेन युद्ध को साढ़े चार घंटे रोकना मोदी की ही ताकत
  • राम मंदिर 1984 से भाजपा से भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल था
  • 2047 में भारत विश्व की एक नंबर की अर्थ व्यवस्था होगा: राजनाथ सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
देश के रक्षा मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा भारत अब कमजोर नहीं, ताकतवर देशों में शामिल है। यह ऐसा भारत है जो मुंहतोड़ जवाब देना जानाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा अब भारत जब अंतर्राष्टÑीय मंचों पर बोलता है तो पूरी दुनिया कान लगाकर सुनती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को घंटाघर रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में ‘राम राज्य संकल्प नांमांकन सभा’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने देश में नागरिकता कानून को लागू किया है। इस कानून के माध्यम से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं जाने वाली। यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। इस कानून के संबंध में विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा भारत में जितने भी धर्मावलम्बी हैं हम सबका सम्मान करते हैं। हमने तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त किया है क्योंकि हम सभी की मां और बहनों का सम्मान करते हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि दिल की बीमारी में पहले बड़ा महंगा इलाज होता था। जो स्टंट पहले एक लाख रुपये में आता था आज साढ़े सात हजार में आ रहा है। इसके साथ ही आज देश में बड़ी संख्या में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं जहां गरीबों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ करवाई हो रही है। कुछ मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में जाना पड़ा है। मगर बहुत से विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या भ्रष्टाचार पर कारवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस सरकार में राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे उन्होंने कहा था कि वे 100 पैसे भेजते हैं, लेकिन नीचे मात्र 15 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन अब यदि 100 पैसे भेजे जाते हैं तो पूरे के पूरे नीचे तक पहुंचते हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा अब वह समय नहीं रहा जब भारत को कमजोर देश माना जाता था। अब यदि अंतर्राष्टÑीय मंच पर भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान लगाकर सुनती है।

उन्होंने कहा पहले रक्षा सामग्री आयात की जाती थी, लेकिन अब भारत से टैंक से लेकर लड़ाकू जहाज तक निर्यात किये जा रहे हैं। भारत का रक्षा निर्यात लगातार बढ़ रहा है।आज बड़े बड़े उपकरण भारत से निर्यात हो रहे हैं। दस साल पहले भारत से सिर्फ़ 600करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात होता था। आज यह आँकड़ा 21000 करोड़ रुपये को पार कर कर गया है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो गया था। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 642 बिलियन डालर के स्तर पर है। उन्होंने कहा सारी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष मानते हैं कि इक्कीसवीं शताब्दी भारत की शताब्दी बनने जा रही है। कोरोना के दौरान हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इतनी संख्या में वैक्सीन बनाई कि भारतवासियों के साथ साथ दुनिया के सौ से अधिक देशों को वैक्सीन निर्यात भी की गई।


रक्षा मंत्री ने कहा साल 2014 में भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज भारत 5वें नंबर पर पहुंच गया है। साल 2027 आते आते भारत तीसरे नम्बर होगा। हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान की शुरूआत यहीं मेरठ से की थी। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने 2024 के चुनाव की पहली रैली भी मेरठ में ही की है। मेरठ में जो होता है उसका असर देश पर पड़ता है। 1857 से हम लोग देखते आये हैं। पहला स्वतंत्रता संग्राम भी इसी मेरठ की धरती से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार मिलकर विकास को नयी ऊचाइयों पर ले जा रहे हैं। योगी के राज में उप्र ने तेजी से प्रगति की है। उन्होंने सड़कों के निर्माण पर कहा कि कांग्रेस के राज में प्रति दिन 6 से 7 किमी सड़क प्रतिदिन बनती थी, आज 38 किमी सड़क प्रति दिन बनती है।

रक्षा मंत्री एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि अतुल गर्ग को रिकार्ड मतों से जीताकर संसद भेजना है। उन्होंने कहा राजनीति अतुल गर्ग को विरासत में मिली है। उनके पिता दिनेश चंद्र गर्ग गाजियाबाद के पहले महापौर थे। उन्होंने कहा गाजिÞयाबाद से उनका बहुत आत्मीय रिश्ता है। यह वही क्षेत्र है, जिसने पहली बार मुझे चुनकर, लोकसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने का काम किया था। गाजिÞयाबाद आना मेरे लिए कोई घटना नहीं है।

इस मौके पर सांसद प्रत्याशी अतुल गर्ग, उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महंत नारायण गिरी, आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, धर्मेश तोमर, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा, जिला व महानगर प्रभारी मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, रालोद जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, आशु वर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, ब्लाक प्रमुख मुरादनगर राजीव त्यागी, रजापुर राहुल चौधरी डैनी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, बॉबी त्यागी, सरदार एसपी सिंह, मयंक गोयल, बलदेव राज शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

राजनाथ सिंह ने कि केंद्रीय राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह की सराहना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जरनल वीके सिंह के कामों की भी सराहना की। उन्होंने कहा पिछले दस वर्षों से वीके सिंह यहां पर आप लोगों के प्रतिनिधि के रूप में काम करे थे। उन्होंने बहुत सुंदर काम किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने अच्छा काम किया है। भाजपा प्रत्याशी बदलती रहती है। पार्टी ने मुझे गाजियाबाद से प्रत्याशी बनाया और अगली बार लखनऊ चुनाव लड़ने के लिए भेजा। उन्होंने कहा इस बार पार्टी ने अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। वे भी काफी अनुभवी व्यक्ति हैं, उन्हें बड़े अंतर से विजयी बनाकर संसद में भेजें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *