Dainik Athah

मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी: ब्रजेश पाठक

  • सपा- बसपा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुए भाजपाई

अथाह ब्यूरो लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर), समाजसेवी राजिंदर सिंह नीटा (कानपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह (फतेहपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), सपा प्रवक्ता जेबा याशमीन (लखनऊ), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमैन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहीं। मंच का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है। इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आए। आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। पाठक ने कहा पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *