Dainik Athah

आपका यहीं प्यार और सम्मान हमेशा मिलता रहे, मैं 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध: सांगवान

होली मिलन कार्यक्रमों में राजकुमार सांगवान का धुआंधार दौरा

अथाह संवाददाता
मोदीनग
र। बागपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा- रालोद के संयुक्त प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि जिस प्रकार आप लोगों का प्यार और सम्मान मिल रहा है वह इसी प्रकार मिलता रहे। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे।
डा. राजकुमार सांगवान भाजपा नेत्री अपराजिता सिंह शर्मा के निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें उम्मीद से बढ़कर प्यार दे रही है। इस मौके पर अपराजिता सिंह शर्मा, डा. ओम कुमार शर्मा, नीरज शर्मा, कुसुम शर्मा समेत अन्य लोगों ने सांगवान का स्वागत किया। इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि उन्हें तन-मन-धन से सहयोग दिया जायेगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर राघव, निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, रालोद के प्रवक्ता अजयवीर सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना, युवा जिलाध्यक्ष जयदीप चौधरी, अमरजीत बिड्डी, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा और रालोद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *