Dainik Athah

बीजेपी ने चोर दरवाजे से चंदे का काला खेल खेला : विजेंद्र यादव

  • कांग्रेस पार्टी ने इलेक्ट्रोरल बांड के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

अथाह संवाददाता गाजियाबाद। कांग्रेस पार्टी ने इलेक्ट्रोरल बांड के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि आजाद भारत का सबसे बड़ा चुनावी घोटाला है इलेक्ट्रोरल बांड। कांग्रेस जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से देश में सबसे बड़ा चंदा घोटाला किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही इस चंदे के काले धंधे का विरोध किया था हमने बार-बार कहा कि यह योजना भाजपा सिर्फ अपने फायदे के लिए और चुनावी चंदे में भ्रष्टाचार बढ़ाने के लिए ला रही है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस योजना को खारिज करने के बाद कांग्रेस पार्टी का मत सत्य साबित हुआ सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना पर ताला लगाकर यह सिद्ध कर दिया है कि बीजेपी चोर दरवाजे से चंदे के धंधे का काला खेल खेल रही थी। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने चंदा दो धंधा लो, हफ्ता वसूली, रिश्वत लेने का नया तरीका ,फर्जी कंपनी के माध्यम से चंदा वसूली , जैसे माध्यम से चुनावी चंदा लिया है। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया । इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा कांग्रेस वरिष्ठ नेता नसीम खान अमोल वशिष्ठ जेके गौड़  व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कांग्रेस जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर अरुण सूरी, उपाध्यक्ष पद पर अमोल वशिष्ठ, सुनीता उपाध्याय, मोहम्मद हनीफ चीनी, राजकुमार गेहरा, विनोद शर्मा, हाजी रियासत अली, मनोज चौधरी जिम्मेदारी दि, वही महासचिव पद पर विनीत त्यागी, आस मोहम्मद मलिक, देव चौधरी, ओंकार सिंह, राम प्रकाश कश्यप, राजेंद्र शर्मा, मोहम्मद नईम त्यागी, रुपेश त्यागी, दिनेश शर्मा, बृजेश ठाकुर, आसिफ पवार, सलीम इदरीसी को नियुक्त किया है। मीडिया प्रभारी पद पर हरिओम गुप्ता को जिम्मेदारी दी है। सचिव पद पर राजबाला, दिनेश प्रताप सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र त्यागी, सूरज सिंह, आदित्य कुमार सोनू, अमन कुमार सिसोदिया, ब्रह्मदत्त दुबे, कृपाशंकर सिंह, राजीव शर्मा, मोहम्मद इमरान सोनू मलिक को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन अनिल यादव के द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *