Dainik Athah

अनेक दलों के नेताओं ने जताई आस्था, सपा में शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बड़ी संख्या में भाजपा सहित अन्य दलों के नेता, पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शामिल होने वाले सभी नेताओं ने सपा पीडीए इंडिया गठबंधन पर अपना भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमत्री चौधरी चरण सिंह के पूर्व लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा के प्रति अपना समर्थन जताते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूती देने का भरोसा दिलाया।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ आए विभिन्न दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एमआईएम के पूर्व प्रत्याशी डा. सुनील दिवाकर और भाजपा छोड़कर डा. रंग लाल दिवाकर तिर्वा, डा. बीएल वर्मा, गौरव शाक्य, जीशान कुरैशी, राम शंकर लोधी, तोषी कुशवाहा, अवनीश पटेल, पंकज राजपूत, अनिल दोहरे आदि समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
अनिल कटियार प्रभारी कन्नौज के नेतृत्व में दर्जनों नेता समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। मीडिया के समक्ष लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह पूर्व एमएलसी ने 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का भरपूर समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भले नकली लोक दल अलग चला गया हो, देश बचाने की लड़ाई में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए लोकदल पूरा जोर लगा देगा। लोकदल का संकल्प है कि श्री अखिलेश यादव का नेतृत्व भाजपा को पराजित करने में सक्षम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *