Dainik Athah

भाजपा बूथ इकाइयां प्रदेश की सभी 80 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी:धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो 

लखनऊ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को उन्नाव विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की बैठक में प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय का मंत्र बूथ अध्यक्षों को सौंपा। उन्नाव के अरोड़ा रिसॉर्ट में में आयोजित बैठक में सिटिंग प्लान तय करके बैठक को बूथ केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण दिया गया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और भाजपा की मजबूत बूथ इकाइयां  प्रदेश की सभी 80 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का आह्वान किया है, कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को बूथश: जितने वोट प्राप्त हुए थे, उससे प्रत्येक बूथ पर 370 अधिक वोट प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूत संरचना ही भाजपा की मजबूती का आधार है। बूथ की मजबूती के बूथ समितियों की नियमित बैठक, बूथ समिति के सदयों का  घर से भोजन लाकर आपस में मिलकर भोजन करने से परिवार के रूप में कार्य करने का संस्कार निर्माण, बूथ के सभी मतदातों से नियमित संपर्क व संवाद तथा लाभार्थियों के साथ नियमित संपर्क  प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति बूथ केंद्रित है। इसलिए भाजपा ने सिटिंग प्लान का नया प्रयोग किया है। जिसमे प्रत्येक कुर्सी पर अंकित बूथ नंबर पर संबंधित बूथ के अध्यक्ष को बैठाकर पूरे वातावरण  को बूथ से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रदेश की सभी 80 सीटों को जितने को जो लक्ष्य लिया है, वह लक्ष्य भाजपा की मजबूत बूथ समितियां प्राप्त करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए काम करता है   और भाजपा की विचारधारा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जिसमे देश के आर्थिक, सामरिक उत्थान, जन जन की संपन्नता और सांस्कृतिक विकास समाहित है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बैठक में कहा कि बूथ अध्यक्ष ही इस ऐतिहासिक विजय के सूत्रधार बनने वाले हैं।
बैठक जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक पंकज गुप्ता, लोकसभा सह संयोजक अरुण सिंह, विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल भी उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *