Dainik Athah

शैलेंद्र सिंह की मुरादनगर ईओ के पद पर हुई नियुक्ति

मुरादनगर को साढ़े चार माह बाद मिला अधिशासी अधिकारी



  • अथाह संवाददाता
    मुरादनगर।
    आखिरकार लंबे समय बाद मुरादनगर नगर पालिका को अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल ही गये। शासन ने शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति मुरादनगर की है।
    बता दें कि विधायक अजीत पाल त्यागी की नाराजगी के चलते करीब साढ़े चार माह पूर्व मुरादनगर नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अभिषेक का तबादला शासन ने गोंडा जिले में कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक ईओ का पद रिक्त था। ईओ का कार्यभार अपर नगर मजिस्ट्रेट के पास था। लेकिन उनकी कार्यप्रणाली को लेकर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों में नाराजगी थी। अब शासन ने बदायूं में तैनात शैलेंद्र सिंह को मुरादनगर में अधिशासी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। बता दें कि शैलेंद्र सिंह इससे पहले लोनी में भी इसी पद पर रह चुके हैं। वे सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
    सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही शासन ने लोनी व खोड़ा में अधिशासी अधिकारी रहीं शालिनी गुप्ता को अनूपशहर से गजरौला भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *