Dainik Athah

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज उप्र के दौरे पर



अथाह ब्यूरो, लखनऊ। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार 23 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेगें। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार सुबह 10:00 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंचेगें। वे सुबह 11:30 बजे नैमिषारण्य सीतापुर में चक्रतीर्थ मार्जन एवं संतो से भेंट करेगें।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दोपहर एक बजे एन.के. पैलेस रिसोर्ट, बाईपास रोड सीतापुर में आयोजित लोकसभा कलस्टर बैठक एवं दोपहर 2:30 बजे विधानसभा बैठक में सम्मिलित होगें। इसके पश्चात दोपहर 3:35 बजे जेपी लॉन खैराबाद, सीतापुर में जनप्रतिनिधों के साथ बैठक करेगें तथा सायं 4:25 बजे प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *