Dainik Athah

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 से मुख्यमंत्री से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष तक होंगे शामिल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17, 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंड्पम में होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक कर अधिवेशन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय प्रतिनिधि प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों से समन्वय का कार्य करेगें।
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंड्पम में प्रारम्भ होगा। 17 फरवरी को सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ करेगें। दो दिवसीय अधिवेशन के दोनों दिन पार्टी कार्यकतार्ओं को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्मय से प्रस्तुत किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश से लगभग 1347 प्रतिनिधि हिस्सा लेगें। अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में शामिल मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा के मौजूदा और पूर्व सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी व संयोजक, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी के प्रदेश संयोजक आयोग बोर्ड निगम के अध्यक्ष प्रकोष्ठों के संयोजक सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होगें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *