Dainik Athah

विधायक से लेकर मुख्मंत्री तक करेंगे गांव प्रवास

  • भाजपा के ग्राम परिक्रमा अभियान में
  • सोमवार को मुजफ्फरनगर के मोरना में ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारंभ करेंगे राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

  • अथाह ब्यूरो
    लखनऊ।
    भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्षों सहित सभी जनप्रतिनिधि गांवो में प्रवास करेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सात फरवरी से प्रारम्भ हुए गांव चलो अभियान के तहत 10 फरवरी तक प्रदेश में 47500 गांवो में पार्टी कार्यकतार्ओं ने पहुंचकर गांव चलो अभियान में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वयं (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष) भी गांव चलो अभियान के तहत गांव में प्रवास करेगें। जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रानीमऊ गांव (अयोध्या) और ब्रजेश पाठक बघौरा गांव (बाराबंकी) में 11 फरवरी रविवार को प्रवास पर रहेगें।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश में गांव परिक्रमा का अभियान भी प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान में प्रदेश की 50 हजार ग्राम सभाओं को सम्पर्क करने के साथ प्रारम्भ हो रहे ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारम्भ सोमवार 12 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा मुजफ्फरनगर के मोरना ब्लाक शुक्रताल से शुरूआत करेगें और जनचौपाल में भी सहभागिता करेंगे।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश में 172000 स्थानों पर प्रवास का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में वार्डों के अतिरिक्त 1000 तक की जनसंख्या वाले गांवो में एक कार्यकर्ता और उससे अधिक जनसंख्या वालो गांवो में दो या तीन कार्यकर्ता संगठन की योजनानुसार गांव में प्रवास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी राजस्व गांवो में गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि गांव चलो अभियान के अर्न्तगत पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों से भी सम्पर्क व संवाद स्थापित करेंगे।
    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *