Dainik Athah

दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, बिल्डर्स एसोसियेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी

  • पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, सपा के प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास, व्यापारी नेता बाल किशन भी पहुंचे शोक व्यक्त करने

अथाह संवाददाता 

मोदीनगर। दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की माताजी मीरा देवी के निधन पर उनके मोदीनगर स्थित निवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।गुरुवार की शाम सांसद  अनिल अग्रवाल, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव, सपा के प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास,  व्यापारी नेता बालकिशन गुप्ता बालू, भाजपा नेता प्रताप सिंह चौधरी, रालोद नेता रणवीर सिंह दहिया ने  मीरा देवी ओझा को श्रद्धांजलि दी और अशोक ओझा व अरविंद भाई ओझा को सांत्वना दी।इसके साथ ही हापुड़ के पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत , रजापुर  ब्लाक प्रमुख राहुल चौधरी डेनी, भाजपा नेता ईश्वर मावी डॉ पवन सिंघल, महताब ठेकेदार,  विपिन सिरोही, प्रदीप बोस, अशोक भारतीय, मनोज गुप्ता, समेत अन्य लोगों ने भी मीरा देवी ओझा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *