Dainik Athah

दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जद यू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह

पूर्व विधायक राम नरेश रावत, ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, रालोद नेता अमरजीत बिड्डी, निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी भी पहुंचे शोक व्यक्त करने

अथाह संवाददाता 

मोदीनगर। दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की माताजी मीरा देवी जैन धर्म पर उनके मोदीनगर स्थित निवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।गुरुवारर को जनता दल यू  के सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, रालोद नेता अमरजीत बिड्कोडी , पूर्व विधायक राम नरेश रावत  जद यू नेता सुरेंद्र त्यागी,  मोदीनगर चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली, निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी ने पहुंच कर माता जी मीरा देवी ओझा को श्रद्धांजलि दी और अशोक ओझा व अरविंद भाई ओझा को सांत्वना दी।

इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कृष्ण वीर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी , भाजपा नेता सत्येंद्र त्यागी , नरेश अमराला, पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मोंगा, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय, मुरादनगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी समेत अन्य लोगों ने भी मीरा देवी ओझा के निधन पर दुख व्यक्त किया।मंगलवार देर शाम मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी समेत अन्य लोगों ने भी मीरा देवी अशोक ओझा और अरविंद भाई ओझा को सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *