Dainik Athah

आईएएस राकेश कुमार सिंह को मिली कानपुर की कमान,इंद्र विक्रम सिंह होंगे गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी


अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। शासन ने अलीगढ़ में तैनात रहे इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया है। देर रात कई आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है। गाजियाबाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को कानपुर का डीएम बनाया गया है।

बुधवार को संभाल सकते हैं पदभार:

डीएम राकेश कुमार सिंह ने चार जून 2021 को गाजियाबाद में पदभार ग्रहण किया था। डीएम इंद्र विक्रम सिंह 31 जनवरी को गाजियाबाद पहुंचकर पदभार संभाल सकते हैं। वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हैं।प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें आठ जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इनमें से कई आइएएस अधिकारी एक ही स्थान पर तीन वर्ष की अवधि से तैनात थे। इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फरुर्खाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी बीके सिंह को फरुर्खाबाद का डीएम बनाया गया है। श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का डीएम बनाया गया है।जौनपुर के डीएम बनाए गए अपर मुख्?य न?िर्वाचन अधि?कारी   खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जौनपुर के डीएम अनुज झा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। नियुक्ति विभाग ने इन तबादलों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *