Dainik Athah

उप्र में जंगलराज, कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। लूट और अपहरण हो रहे है। महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के अनुसार कानून व्यवस्था का पालन करें, लोगों को सुरक्षा दें तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को कार्यान्वित करे। भाजपा सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है उसे लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में सत्ता संरक्षित दबंग खुलेआम गुंडई कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। कानपुर देहात के मंगलपुर कंचौसी चौकी इंचार्ज की दबंगों ने चौकी में घुसकर पिटाई कर दी। यही नहीं उन्होंने पुलिस वालों को कानपुर के बिकरू काण्ड दोहराने की भी धमकी दे डाली। पिछले दिनों मेरठ में कार चुराकर भाग रहे बदमाशो ने सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। वहीं आगरा में पुलिस कर्मियों ने जबर्दस्ती एक व्यवसायी के प्लाट पर कब्जा कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *