Dainik Athah

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मन मारकर देना पड़ा: अखिलेश यादव

सपा ने मनाई जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में बुधवार को जननायक कपूर्री ठाकुर की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के डा. राममनोहर लोहिया सभागार में जननायक कपूर्री ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कपूर्री ठाकुर जी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
यादव ने कहा कि जननायक कपूर्री ठाकुर को मरणोपरान्त घोषित भारतरत्न सामाजिक न्याय के आंदोलन की जीत है जो यह दशार्ती है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परम्परागत विरोधियों को भी मन मार कर अब पीडीए के 90 प्रतिशत लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सामाजिक न्याय के पुरोधाओं डा. राममनोहर लोहिया, बीपी मंडल, चौधरी चरण सिंह, नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारतरत्न दिया जाए। सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले इन महापुरूषों ने समाज की विषमता को खत्म करने, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के उत्थान के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि कपूर्री ठाकुर समाजवादी नेता डा. राममनोहर लोहिया एवं लोक नायक जयप्रकाश नारायण के अनुयायी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और लोकतंत्र सेनानी थे। वे सामाजिक सद्भाव के प्रतीक रहे, और आज समाजवादी पार्टी, पीडीए कपूर्री ठाकुर जी के विचारों से अनुप्राणित है। भाजपा जनकल्याण की नहीं सिर्फ चुनाव और सत्ता के लिए सोचती है। समाजवादियों को भाजपा की चालाकी से बचना है। जनता की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति पीडीए से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि समाजवाद के सिद्धांत को व्यवहार में लाने वाले और सामाजिक न्याय व आरक्षण को सच में शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, गरीबों व महिलाओं के लिए ढाल बनाने वाले भारत रत्न जननायक कपूर्री ठाकुर जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके जीवन संघर्ष की यात्रा के बारे में हर किसी को जानना चाहिए और पीडीए के आंदोलन के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह मानकर लगातार आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, अरविन्द कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, राकेश वर्मा, पवन पाण्डेय, गौरव रावत, उदयवीर सिंह, राकेश गुड्डू, संजय सविता विद्यार्थी आदि ने कपूर्री ठाकुर को नमन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *