Dainik Athah

भये प्रगट कृपाला: सदियों का इंतजार खत्म, हुए मनमोहक, श्यामल भगवान राम के दर्शन

  • पीएम मोदी के हाथों भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
  • पीएम मोदी के साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन, आचार्य गोविंद देव गिरी रहे मौजूद

अयोध्या। साढ़े पांच सौ वर्षों से जिस दिन का इंतजार था वह दिन आज आ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव्य भव्य भगवान राम के मंदिर में पहुंचकर भगवान राम की आंखों से पट्टी हटाई और उनकी पूजा की। इस मौके पर गवाह बनें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन, आचार्य गोविंद देव गिरी के साथ ही पूरे विश्व के करोड़ों राम भक्त जो लाइव पूजन में शामिल थे।

राम लाला की प्रतिमा
रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।
रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। प्रधानमंत्री ने रामलला की आंखों से पट्टी खोली। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं। रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

रामलला का दिव्य रूप
बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला सुशोभित हो रहे हैं। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है। रामलला की मूर्ति इतनी सजीव लग रही है जैसे रामलला मुस्कुरा रहे हैं और उनके होठों पर मुस्कान है, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है।
रामलला की मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। रामलला के विग्रह की खासियत ये है कि इस पर रोली, चंदन और सिंदूर लगाने के बाद भी चमक फीकी नहीं पड़ेगी। रामलला की मूर्ति जमीन से 7 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। रामलला कमल के आसन पर विराजमान हैं। मूर्ति के ऊपर स्वास्तिक, ऊं, शंख, सूर्य, चक्र और भगवान विष्णु के दशावतों को उकेरा गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। पूरा देश राममय नजर आ रहा है। पूरी अयोध्या आलौकिक और भव्य हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर में दंडवत प्रणाम किया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश विदेश से हजारों लोग शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *