Dainik Athah

नये साल में परिवर्तन की आवाज उठ रही है: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय से समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में संविधान बचाओ- देश बचाओ समाजवादी पीडीए यात्रा को रवाना किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने राहुल भारती और उनके करीब 100 साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा कई जिलों में जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। पीडीए यात्रा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों और पीड़ित अगड़ो को जोड़ेगी और समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। पीडीए यात्रा और पीडीए पंचायत उसे बचाने का काम करेगी। पीडीए यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा का संदेश गांव-गांव तक जाएगा। नए साल में परिवर्तन की आवाज उठी है। बदलाव होना तय है। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं। हम पीडीए को मजबूत करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव में हमारा पीडीए भाजपा के एनडीए को हराएगा। भाजपा के सबका साथ के नारे से गैरबराबरी समाप्त नहीं हो सकती है। पीडीए हमारे लिए भगवान है। समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को सम्मान और हक दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी सरकार आने पर जातीय जनगणना कराकर सभी को सामाजिक न्याय दिलाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *