कांग्रेस ने सभी राज्यों में लोकसभा कोर्डिनेटर किये नियुक्त

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा कोर्डिनेटर नियुक्त कर दिये हैं। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए सचिन चौधरी को कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद के सभी प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए कोर्डिनेटर नियुक्त किये हैं। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट पर अहमद हामिद, कैराना में प्रदेश महासचिव सुशांत गोयल, मुजफ्फरनगर में गौरव भाटी, बिजनौर में फूल कंवर, नगीना में रिजवान कुरैशी, मुरादाबाद में टुक्कीमल खटीक, रामपुर में हाजी इमरान कुरैशी, संभल में अफरोज खान, अमरोहा में प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, मेरठ में पूर्व प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, बागपत में हेमंत प्रधान, गाजियाबाद में सचिन चौधरी को कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।

इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा, बुलंदशहर में सुबोध शर्मा को कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। इन सभी से जल्द से जल्द संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचकर काम संभालने को कहा गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लोकसभा प्रत्याशी के चयन में भी कोर्डिनेटर की राय ली जायेगी।