Dainik Athah

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने टीम में किया शामिल उप्र समेत 5 राज्यों के बनाये सह संयोजक

  • भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा साबित कर रहे हैं सांगठनिक क्षमता
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा का भाजपा केंद्रीय कार्यालय से देख रहे काम
  • उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और उड़ीसा में संकल्प यात्रा पर पैनी नजर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
समय समय पर अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा की काबिलियत भाजपा नेतृत्व ने पहचान ली है। यहीं कारण है भाजपा के राष्टÑीय ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही मोंगा दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर पैनी नजर बनाये हुए हैं।
अशोक मोंगा दो बार भाजपा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही वे दो बार ही भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री के रूप में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। भाजपा के अधिकांश नेता उनकी सांगठनिक क्षमता का लोहा मानते हैं। उनके विरोधी भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि मोंगा को एक बार कोई काम सौंपने के बाद भूल जाओ। लेकिन उत्तर प्रदेश संगठन उनका उपयोग नहीं कर पा रहा है।
अशोक मोंगा ने पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में दो माह तक लगातार कोलकात में रहकर चुनाव का काम किया था। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव में भी वे लगातार एक माह से ज्यादा समय तक वहां पर रहे। इतना ही नहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मोंगा की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें राजस्थान बुलाया और चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण काम सौंपे। वे राजस्थान में भी दो माह तक लगातार विधानसभा चुनाव में रहे। अब जबकि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां भाजपा ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है, ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुला लिया।
राष्टÑीय नेतृत्व ने अपनी टीम में शामिल करने के साथ ही पूरे देश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का सह संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय में पूरी टीम काम कर रही है जो विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रतिदिन की रिपोर्ट ही राज्यों के संगठन से तलब कर रही है, प्रति दिन यात्रा के हर पहलू पर नजर रख रही है। अब लगभग पूरे दिन अशोक मोंगा केंद्रीय कार्यालय में ही विराजमान है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर पूरी तरह से नजर रखने वाली टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तो कर ही रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ समेत अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी है।
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी अशोक मोंगा को उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में भेजा गया था। खासकर जहां जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाएं होती थी वहां वहां पर उन्हें विशेष रूप से भेजा जाता था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि अशोक मोंगा में जो सांगठनिक क्षमता है वह जहां उन्हें आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही अनेक लोग उनकी सांगठनिक क्षमता से ही घबरा भी जाते हैं। नयी जिम्मेदारी मिलने पर मोंगा के चाहने वालों में खुशी है। वे कहते हैं जिसमें काम करने की क्षमता हो उसे कोई रोक नहीं सकता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *