Dainik Athah

इंडिया गठबंधन में पीएम चेहरे की कमी नही : शिवपाल यादव

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व आईएएस चक्रपाणि यादव के घर पहुंचे। शिवपाल यादव दो दिनों से पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर है।इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि 2024 के चुनावों की तैयारी को लेकर लोगो से मिल रहा हूं। 2024 का चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इंडिया गठबंधन 2024 के लिए ही बना है। हमारी जिम्मेदारी है समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है कि उत्तर प्रदेश में हम लोग भारतीय जनता पार्टी को हरा कर भेजे। इसलिए मैं दौरा कर रहा हूं। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी न कर पाए न वोट जोड़ पाए न कटवा पाए। शिवपाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन में पीएम के चेहरे की कमी नहीं है। अभी टिकट वितरण है जैसे महत्वपूर्ण काम है। जब बहुमत आ जाता है तो चेहरे भी आ जाते हैं। चेहरे की कमी नहीं है। आरएलडी से गठबंधन पर नहीं दिया साफ जवाबशिवपाल यादव से जब राष्ट्रीय लोकदल से गठजोड़ की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा की राष्ट्रीय लोकदल से किन सीटों पर बातें चल रही है यह अभी हम नहीं बता सकते बताना भी नहीं चाहिए। दिल्ली में होने वाली इंडियन गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी भी शामिल होगी। शिवपाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता दिल्ली में ही है। इंडियन गठबंधन 2024 के चुनाव के लिए बना है।जहां भाजपा की सरकार है वहा महंगाई, भ्रष्टाचारइंडियन गठबंधन जब इकट्ठा होगा तो बीजेपी को देश से हटा देगा। अभी के चुनाव में भी इंडियन गठबंधन के अगर वोटो को देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा मिले हैं। बातचीत दिल मिलने के लिए होती है दिल मिल जाएंगे। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहा महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। इन्होंने जो जो नारे दिए थे 10 साल होने जा रहे हैं कहीं पर भी एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। जनता पूरी तरीके से समझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *