Dainik Athah

मोदी की गारंटी की गाड़ी आज पहुँच रही देश के हर कोने में : डॉ महेश शर्मा

विकसित भारत संकल्प यात्रा नोएडा में संपन्न 

अथाह संवाददाता
नोएडा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा, नोएडा के आख़िरी दिन  सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह और ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे।रविवार नोएडा में इस यात्रा का आख़िरी दिन है। यह यात्रा ग्राम सुल्तानपुर में पहुँची जहां से वो ज़िला गौतमबुद्ध नगर के दूसरी विधानसभाओं में चली जाएगी । आज इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा मोदी सरकार की सभी स्कीमों के बारे में वहाँ आये लोगो को बताया। इस स्कीमों में आयुष्मान योजना, आधार कार्ड,  स्वास्थ्य विभाग, उज्जवला योजना, आवासा योजना साथ ही मिल्लेट्स से बनाये व्यंजन को भी वहाँ स्टाल पर रखा गया। इन सभी केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से ये विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे भारत में प्रारंभ की गई है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने  बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से कम कर रही है।इन योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कि देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने का काम किया। हमारा चंद्रयान चांद पर पहुंचा और चांद पर तिरंगा फहराया गया। 

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने उद्बोधन में कहा कि देश भर के गांवों और शहरों में करोड़ों परिवारों को केंद्र की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है। जब ये लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उन लोगों में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है। ये विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत को २०४७ तक एक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पाने आधार है। 
ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी नोएडा के अधिकारिगण और समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और सभी से भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई ।
कार्यक्रम संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी ने भी वहाँ आये सभी ग्रामवसियों का धन्यवाद दिया और इस विकास यात्रा के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों का भी धन्यवाद दिया।    
इस यात्रा में एक मोबाइल वैन हमेशा चलती जिस पर एलईडी स्क्रीन पर सभी स्कीमों का विसुअल चलता है जिससे लोग स्कीमों को और समझ सकें।  कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सूरज पाल राणा, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, विनोद शर्मा, तन्मय शंकर, उमेश यादव, एसपी चमोली, मनोज चौहान, रवि मिश्रा, विवेक, सत्यप्रकाश त्यागी पूर्व प्रधान,शिवकुमार त्यागी,प्रतोष त्यागी,शिवनारायण शर्मा,सुरेंद्र त्यागी,जसबीर त्यागी,जगदीश शर्मा,परमानंद त्यागी,धर्मेंद्र शर्मा,प्रदीप चौहान,राजकुमार त्यागी,संदीप त्यागी,सहित जिला व मंडल के अन्य पदाधिकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *