Dainik Athah

सपा ने अर्पित की सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज लौहपुरूष सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और आजाद भारत में स्वतंत्र रियासतों को भारत संघ में विलय कराने में अभूतपूर्व योगदान रहा है। भारत को अखण्ड और सशक्त बनाने का महान कार्य उन्होंने नहीं किया होता तो हम स्वतंत्रता का पूरा अर्थ खो देते। उनको सही मायने में भारतरत्न सम्मान दिया गया था।
यादव ने कहा कि सरकार पटेल ने अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत में एक राष्ट्र का भाव जागृत करने में समर्पित किया। आज का भारत, सरदार पटेल के सपनों का भारत है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अरविंद कुमार सिंह पूर्व सांसद, गजाला लारी पूर्व विधायक, अशोक यादव पूर्व विधायक, विकास यादव प्रभारी लोकसभा हरदोई, रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, विभा शुक्ला प्रदेश सचिव, लोटनराम निषाद सहित बड़ी संख्या में आए अन्य नेता और कार्यकर्ता प्रमुख थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *