Dainik Athah

सभी लोग 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ काम करें: बृजेश पाठक

पूर्व आईपीएस समेत अनेक लोगों ने थामा कमल का फूल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख नेता एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय पर हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खरकवाल, विधायक नीरज बोरा और नीरज सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष लखनऊ नगर निगम के पूर्व पार्षद सुरेश अवस्थी, दिलीप श्रीवास्तव, अमित मौर्य, सुभाषिनी मौर्या, अनुराग पाण्डेय, सुनील शुक्ला, रामू सान्याल, अखिलेश गिरि ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश कुमार, भूतपूर्व सैनिक विपिन कुमार दुबे, प्रगतिशील व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुग्रीव मौर्य, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ आनंद, संजय पाण्डेय, मौलाना इलियास सहाय नदवी, समाजवादी पार्टी के नगर सचिव दिपेन्द्र सिंह दीपू, पार्षद अशोक कुमार उपाध्याय, पूर्व पार्षद सगीर खान, पूर्व पार्षद अमित सोनकर तथा संतोष कुमार सिंह ने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों, शोषितों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जनहित के जितने कार्य हुए उतने पहले कभी नहीं हुए। आज भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है। पाठक ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं और उनके समर्थकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में फिर से केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *