Dainik Athah

डा. मंजू शिवाच को नियुक्त किया गया लोक लेखा समिति की सदस्य

परिवार कल्याण मंत्रालय के स्टेट सुपरवाईजरी बोर्ड में भी सदस्य नामित हुई

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई डा. मंजू शिवाच को अब लोक लेखा समिति का सदस्य नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि डा. मंजू शिवाच को पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा अधिष्ठाता मंडल की सदस्य नियुक्त किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में डा. मंजू शिवाच विधानसभाध्यक्ष के आसन पर विराजमान होकर बेहतर तरीके से विधानसभा का संचालन करती रही है। अब इस पद के साथ ही उन्हें लोक लेखा समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण मंत्रालय के स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड ने अपने पत्र के माध्यम से डा. मंजू शिवाच को बोर्ड में सदस्य नामित होने की सूचना दी गई है। मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने बोर्ड का गठन किया है। सरकार गर्भवती महिलाओं के साथ गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक पर गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है। इसी कारण बोर्ड का गठन किया गया है।
विधायक डा. मंजू शिवाच को दो दो पदों पर नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली, पूर्व चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, देवेंद्र चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डीडी यादव, नवीन जायसवाल समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *