Dainik Athah

भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह- संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ लोक मंगल की कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं ऐश्वर्य के पंचामृत से पूरित हो। आज के दिन मयार्दा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अन्याय, अत्याचार, असत्य व अधर्म का अंत करके 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटे थे। सम्पूर्ण जगत प्रभु श्री राम के अयोध्या आने से हर्षित था और असत्य व अधर्म रूपी अंधकार को मिटाने के लिए सत्य रूपी दीपक जलाकर धर्म का प्रकाश करने के लिए संकल्पित था। हम भी उसी संकल्प के साथ चहुंओर धर्म, सत्य, मयार्दा तथा राष्ट्र धर्म का प्रकाश फैलाए। दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी, मां शारदा तथा प्रथम पूज्य गणेश जी जन-जन को ज्ञान, बुद्धि तथा समृद्धि से परिपूर्ण करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण के संकल्प को सिद्धी प्रदान करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *