Dainik Athah

विजय लक्ष्य के साथ रवाना किये गये लोकसभा विस्तारक

  • भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
  • अंतिम दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उप्र के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया संबोधन
  • चुनाव प्रबंधन से लेकर बूथ प्रबंधन तक की जिम्मेदारी संभालनी होगी विस्तारकों को

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय लोकसभा विस्तारक राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन होने के साथ ही विस्तारकों को विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ अपने अपने क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
दो दिन चले लोकसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में बताया गया किस प्रकार उन्हें चुनाव का प्रबंधन करना है और किस प्रकार बूथ प्रबंधन करना है। इसके साथ ही उन्हें नीचे के स्तर तक जाकर चुनाव प्रबंधन देखना है। सबसे नीचे अर्थात पन्ना प्रमुख तक के कार्य देखने के साथ ही मार्ग दर्शन भी करना होगा।

मुख्य बात यह थी कि प्रशिक्षण वर्ग में लोकसभा विस्तारकों को भाजपा के चुनावी प्रबंधन के माहिर और अनुभवी संगठनकर्ताओं का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश से आये एक लोकसभा विस्तारक बताते हैं कि इस प्रशिक्षण वर्ग से बहुत कुछ सीख कर जा रहे हैं जो भविष्य में काम आयेगा। यहां पर राष्टÑीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश जैसी राज्य में कमल खिलाने वाले राष्टÑीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ ही वर्तमान में उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जैसे नेताओं का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पूरे चुनाव प्रबंधन के संबंध में अलग अलग नेताओं ने विस्तार से जानकारी दी। अंतिम दिन सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए अलग से एक सत्र हुआ। इसके साथ ही सभी को लोकसभा चुनाव जीतने के मंत्र के साथ उन्हें आवंटित क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि किस प्रकार प्रति दिन की गतिविधि की जानकारी उन्हें संगठन को देनी है।

इस मौके पर भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने गाजियाबाद महानगर टीम को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई भी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *