Dainik Athah

भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी और दबंग हत्या, लूट और अपराध की अन्य घटनाओं को सरेआम अंजाम दे रहे है। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। पिछले दिनों मेरठ में दबंगों ने पैसे के लेन-देन में इन्द्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी। दबंग इतने बेखौफ थे कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया और हाथ बांध दिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि दबंगों ने अलीगढ़ में टैÑफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। पूरे प्रदेश में अपराधी, दबंग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बेलगाम हो गया है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। भाजपाई अहंकार अब पुलिस पर भी हाथ उठा रहा है। सवाल यह है कि भाजपा में बढ़ती दबंगई के सिर के ऊपर प्रश्रय का हाथ कौन लगा रहा है। इन्हें कौन बचा रहा है। भाजपाइयों में जीरो टॉलरेंस के लिए टॉलरेंस जीरों क्यों है?। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले में महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं महिलाओं की हत्या हो रही है तो कहीं लूट और छेड़खानी हो रही है। कन्नौज के जलालपुर पनवारा में अपराधियों ने महिला को गोली मारी। पिछले दिनों एटा में झांड़ियों में लड़की की लाश मिली। उसके पेट में लोहे की राड घुसी थी। इस तरह की घटनाएं बेहद दु:खद है। लेकिन सो रही भाजपा सरकार अपराधों को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला और झूठा है। सरकार अपराध रोकने में विफल रहे। कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री जी और अधिकारी हवाई दावों और बयानबाजी से ही अपराध नियंत्रण कर रहे है। जमीन पर कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बनायी गयी यूपी डॉयल 100 पुलिस सेवा और 1090 महिला अपराध नियंत्रण सेवा को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश की बबार्दी को और सहन नहीं करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर जवाब देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *