Dainik Athah

शत्रु संपत्ति के नाम पर किसी को नहीं करने दिया जायेगा बेदखल: मदन भैया

  • शत्रु संपत्ति प्रकरण में मोदीनगर तहसील में महापंचायत का आयोजन
  • एडीएम ने मंगलवार तक कोर्ट का आदेश चढ़ाने का दिया आश्वासन, आंदोलन जारी रहेगा

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
खतौली से रालोद विधायक मदन भैया ने कहा कि शत्रु संपत्ति के नाम पर किसी को उनके घर से बेदखल नहीं होने दिया जायेगा। इसके साथ ही एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने कहा कि अगले तीन से चार दिन में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार खसरा- खतौनी में नाम दर्ज कर दिये जायेंगे।
मोदीनगर तहसील में चल रहे शत्रु संपत्ति को लेकर अनिश्चितकालीन धरने एवं महापंचायत में पहुंचे विधायक मदन भैया ने कहा कि जो लोग सात दशक से अपना घर- दुकान बनाकर रह रहे हैं उन्हें उजाड़ने का षड़यंत्र सफल नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी को बचाने के लिए हजारों लोगों को बेघर करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद आंदोलनकारियों के हर कदम पर साथ है। पंचायत की अध्यक्षता बाबा परविंदर आर्य ने व संचालन राहुल गुर्जर ने किया। जिसमें हजारों पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर महापंचायत में हिस्सा लिया।
महापंचायत में खतौली विधायक मदन भैया के साथ हीर सरधना विधायक अतुल प्रधान, किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित, बाबू सिंह आर्य, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, किसान यूनियन ए राजनीतिक के प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह, किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष विकास भाटी, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रुपेश वर्मा, किसान यूनियन इंडिया के अध्यक्ष मनिंदर पहलवान, आम आदमी पार्टी के हरेंद्र शर्मा, सपा नेता प्रदीप कसाना, जाट महासभा से अभिलाष राणा, पुष्पेंद्र त्यागी, देवव्रत धामा, कर्मवीर गुर्जर, पूनम गर्ग, रणबीर दहिया, विकास यादव, योगेंद्र पतला, किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष एचडी मलिक, नगर पालिका के लगभग दो दर्जन सभासद आदि सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
सभी ने संयुक्त रूप से जल्द से जल्द शत्रु संपत्ति हटाने की मांग की शत्रु संपत्ति जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बबली गुर्जर व महासचिव राहुल गुर्जर के नेतृत्व में तहसील में ताला डाल दिया गया जो कई घंटे तक लगातार लग रहा।

महापंचायत में एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह एवं एसडीएम मोदीनगर संतोष कुमार राय पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शत्रु संपत्ति मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार खसरा खतौनी में नाम दर्ज करने का काम अगले तीन- चार दिया में कर दिया जायेगा। इसके साथ ही जो अपील है उनकी सुनवाई भी जल्द की जायेगी। उधर बबली गुर्जर ने कहा कि आदेश हमारे कागजों पर चढ़ाया जाए उसके लिए उन्होंने मंगलवार तक का समय दिया और जांच को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ताला खोलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई। शत्रु संपत्ति जन संघर्ष मोर्चा के समस्त पदाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर मोर्चा के कालू चेयरमन, देवी शरण शर्मा, तिलकराज, कुलदीप शर्मा, देव पंडित, राज वर्मा, सतबीर प्रजापति, नवीन जैन, धनवीर, उत्तम, प्रधान नवाब अली, नवाब प्रधान, सुंदर गुर्जर, प्रताप सिंह, चमन सिंह, वीर सिंह, रामदत्त शर्मा आदि रहे।

मोदीनगर बंद का रहा मिलाजुला असर
शत्रु संपत्ति मामले को लेकर शुक्रवार को मोदीनगर बंद का आह्वान किया गया था। बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बाजार कहीं पर खुले थे और कहीं पर बंद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *