Dainik Athah

गठबंधन की बात हो गई तो सीटों का भी कोई बड़ा मसला नहीं : अखिलेश यादव

  • डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर किया नमन

     अथाह संवाददाता,लखनऊ।
    राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में आज प्रखर समाजवादी नेता एवं चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर लखनऊ स्थित डा. राममनोहर लोहिया पार्क में डा. लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
    अखिलेश यादव ने प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डा. राममनोहर लोहिया की 56वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोहिया की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। सामाजिक अन्याय और विषमता के विरूद्ध उनकी ह्यसप्तक्रांतिह्य की अवधारणा को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व नेता विरोधी दल राज्य विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक अवधेश प्रसाद ने भी डा. राममनोहर लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने जो रास्ता दिखाया वह आज भी प्रासंगिक है। अगर आज भी हम उस रास्ते पर चलें, उनके सिद्धांतों पर चलें तो समाज की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है। राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक गैरबराबरी खत्म करने के लिए लोहिया जी का रास्ता और नेताजी का संघर्श अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थतियों में देश और समाज को कोई दिशा दे सकता है तो वह हैं डा. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत। जो शोषित, वंचित, पीड़ित हैं, उन्हें समाज में हक और सम्मान दिलाने के लिए डा. राममनोहर लोहिया जी और नेताजी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया है। उन्हीं सिद्धांतो और मूल्यों पर चलकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।
    अखिलेश यादव ने कहा कि जब साथ आने की बात हो गई, गठबंधन की बात हो गई तो सीटों का भी कोई बड़ा मसला नहीं है। भाजपा को घबराहट है कि उसका सफाया होता जा रहा है। लोकनायक जयप्रकाश की प्रतिमा को ढक देना, टीन शेड लगा देना, गेट पर ताला लगाना क्या नियत थी इनकी। क्या छुपाना चाहते थे?। उन्होंने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट और समाजवादी म्यूजियम को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। इनमें जनता का पैसा लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए और इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *