Dainik Athah

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण क्यों नहीं दे रही भाजपा : अखिलेश यादव

मौका मिला तो आदिवासियों को दिलाएंगे उनका हक

अथाह ब्यूरो

खजुराहो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य मध्य प्रदेश में भाजपा को हराना है। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या से समाजवादी नेता निकले हैं। यहां समाजवादियों के लिए बड़ी गुंजाइश है, समाजवादी विचारधारा का भविष्य बहुत बड़ा और अच्छा है।    अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश यादव ने गरीब आदिवासियों के घर पत्तल में खाना खाया,उनके साथ फोटो खिंचाए। मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने मध्य प्रदेश में संगठन और नेताओं के साथ बातचीत की है। समाजवादी पार्टी का संगठन जिन क्षेत्रों में मजबूत है और जहां पर हमारे प्रत्याशी जीतने की स्थिति में हैं, वहां पर चुनाव लड़ेंगे।
    श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। हम (पीडीए) पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट करके भाजपा को हराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम कर रही है। केंद्र में 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा को हराने और सत्ता परिवर्तन में समाजवादियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाजवादी पार्टी को सरकार में आने का मौका मिला तो मध्य प्रदेश में माता बहनों को हर महीने 6 हजार देकर उनकी मदद करेंगे। आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे और घर बनाने के लिए लाख रुपये दिए जाएंगे।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पिछले 20 वर्षों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है लेकिन उसने पिछड़ों को पूरा आरक्षण नहीं दिया।  केंद्र और प्रदेश दोनों जगह लंबे समय से भाजपा की सरकार होने के बावजूद उसने आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, किसानों की उपेक्षा की। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में वंचित वर्गों को न हक दिया और न सम्मान दिया। मध्य प्रदेश में महिलाओं, बहन, बेटियों के साथ बहुत ज्यादा अन्याय और अत्याचार हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश महिला अपराधों के मामले में देश में सबसे ऊपर हैं।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट क्यों नहीं दे रही है? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *