Dainik Athah

क्षेत्र का विकास कराना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: अजीत पाल त्यागी

  • विधायक अजीतपाल ने किया 93 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ
  • डूडा के तहत 93 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य
  • लालकुआं और मानसरोवर पार्क में होगा निर्माण कार्य

अथाह संवाददाता
मुरादनगर/ गाजियाबाद।
डूडा की तरफ से मुरादनगर विधानसभा के लालकुआं और मानसरोवर पार्क में 93 लाख रुपये की लागत से विकास निर्माण कार्य कराए जाएंगै। मंगलवार को विधायक अजीत पाल त्यागी ने निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना है।

बता दें कि लालकुआं और मानसरोवर पार्क के वासी मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण परेशान थे। मामला विधायक अजीत पाल त्यागी तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने डूडा के अधिकारियों से बातचीत कर विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा। इसके चलते दोनों स्थानों पर जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। अजीत पाल त्यागी ने बताया कि मुरादनगर विधानसभा में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए उनसे सीधे मिल सकते है। समस्या का समय रहते निश्चित समाधान कराया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा कविनगर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, उपाध्यक्ष कृष्ण मावी, प्रमोद राजपूत, दिनेश कुमार, मनोज शर्मा, लाखन सिंह, बंटू ठाकुर, अनिल चौधरी, प्रमोद सक्सेना, अमन सैन, आकाश सैन, हरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, विकास कुमार, विशाल सिंह आदि भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *