Dainik Athah

नगर आयुक्त ने निगम मुख्यालय का लिया जाएजा, जनहित में व्यवस्था करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम मुख्यालय का जायजा लिया। जिसके क्रम में आगंतुकों की सुविधा को देखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नगर आयुक्त ने मुख्यालय स्थित पार्किंग व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए नजारत प्रभारी डॉक्टर अनुज को निर्देश दिएl

गाजियाबाद नगर निगम में आने वाले आगंतुक के बैठने हेतु भी विशेष ध्यान रखते हुए निचले तल पर मुख्य रूप से व्यवस्था करने के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को अवगत कराया साथ ही निगम मुख्यालय की आवश्यक मरम्मत करने के लिए भी निर्देश दिएl
शहर वासियों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम में आवागमन किया जाता है जिसको देखते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने आवश्यक सुविधा हेतु मुख्यालय का जायजा लिया।, समस्याओं के समाधान हेतु आए हुए आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए निचले तल पर ही आवश्यक स्टाफ को भी बिठाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *