Dainik Athah

एनडीए का गठन राष्ट्र निर्माण के लिए हुआ

इंडिया गठबंधन में मतभेद, लोकसभा चुनाव तक चल पाएगा संदेह: पंकज सिंह


– नोएडा विधायक ने कहा भारत नाम करोड़ों लोगों की जन भावनाओं का प्रतीक


– भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए हमेशा है तैयार

अथाह  संवाददाता     
गाजियाबाद।
नोएडा विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने भाजपा एनडीए गठबंधन को 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही साथ ही साथ उन्होंने कहा कि एनडीए का गठन राष्ट्र निर्माण के लिए हुआ है जबकि विपक्ष के इंडिया में अभी से कितने मतभेद हैं नहीं लगता कि यह गठबंधन आगे लंबा चल भी पाएगा उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन द्वारा पत्रकारों को चिन्हित कर उनसे बात बंद करने का निर्णय लिया गया है उसमें भी आपस में उनके दालों के बीच मतभेद हैं ऐसे में मुझे संदेह है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक चल भी पाएगा या नहीं!रविवार को नोएडा विधायक पंकज सिंह गाजियाबाद के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्म योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख रहे थे तथा इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनिर्माण में हमेशा लगे रहते हैं आज देश की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि जो कमजोर है जो विकास से पीछे रह गए हैं उनको बराबर का प्लेटफॉर्म देकर आगे बढ़ने का कार्य किया जाए तथा सेवा के आने को कार्य किए जाएं इसी संदेश के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच सेवा पखवाड़े का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है।  इंडिया के स्थान पर भारत नाम रखे जाने के की बात पर पत्रकारों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की मां की भावना है भारत नाम रखा जाए जबकि संविधान में लिखा है कि इंडिया और भारत एक ही बात है फिर भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों लोगों की भावना को समझा और जी-20 में अपनी सीट के आगे भारत शब्द का दिखाकर देश की जनता और करोड़ों लोगों की भावना का सम्मान दिया है। जब पत्रकार ने यह पूछा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के बहाने भाजपा चुनाव की तैयारी तो नहीं कर रही तब  नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पत्रकारों को जवाब देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन जनता के बीच रहकर सेवा करता है जहां तक चुनाव की तैयारी की बात है तो चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *