Dainik Athah

मिशन शक्ति 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ: नारी सशक्तिकरण नारी सम्मान नई स्वावलंबन का 6 दिवसीय प्रशिक्षण

अथाह संवाददाता

मोदीनगर। सीएमडी कालेज में नारी सशक्तिकरण,नारी सम्मान नई स्वावलम्बन का 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल तथा विधायक डॉक्टर मंजू सिवाच द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में साढ़े सात सौ महिलाओं को आत्म सुरक्षा तथा ढाई सौ महिलाओं को ई-रिक्शा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण को  अपकान प्राइवेट कंसल्टेंसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक मंजू शिवाजी ने कहा कि नारी सम्मान नारी सुरक्षा नारी उत्थान भाजपा का मूल कार्य है। भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों सरकारें महिलाओं के लिए नए-नए तरीके से मदद कर रहे हैं तथा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। इस तरह का प्रशिक्षण महिलाओं को पूरी मेहनत से करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार में जातिवाद वंशवाद की कोई जगह नहीं है और यही कारण है कि आज अधिकतर सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह डायमंड, डॉक्टर मीनाक्षी भरल, देवेंद्र सांगवान, श्रुति चौधरी, देवाशीष, निशा रानी, दुर्गेश शर्मा, अंजली चौधरी, समेत सभी ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग की अच्छी व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *