Dainik Athah

पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा

17 से 2 अक्टूबर तक होंगे अलग अलग कार्यक्रम

लोनी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा जिला गाज़ियाबाद  द्वारा  महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गाजियाबाद के प्रत्येक विधानसभा में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अरुण यादव ने बताया भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किसी न किसी रूप में भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी मोर्चे अलग-अलग कार्यक्रम सेवा भाव से करते हैं जिसमें युवा मोर्चा को 17 सितंबर में रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जाएगा साथ ही 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं का एक संकल्प पत्र भी भरा जाएगा । भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल  ने कहा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 15 सितंबर को संपन्न हो जाएगा। उसके तुरंत बाद भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में लगेगी और सभी मोर्चो को अलग-अलग आयाम से जोड़ा गया है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारी को महा रक्तदान शिविर और 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर सभी तालाबों पर जाकर स्वच्छता अभियान और पौधारोपण करेंगे।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया प्रत्येक मंडल के प्रभारी और लोनी विधानसभा संयोजक विक्की पंडित मोदीनगर विधान सभा संयोजककमल गुप्ता मोदीनगर विधानसभा संयोजक हिमांशु युवराज शर्मा को बनाया गया है।लोनी विधानसभा में श्रीराम पैलेस इंदरपुरी दिल्ली सहारनपुर रोड पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। मोदीनगर विधानसभा में काली मंदिर मेरठ रोड पर शिविर का आयोजन होगा। विधानसभा डासना मंडल आकाश नगर कैंप कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पत्रकार वार्ता में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल जिला मंत्री भाजपा अश्विनी कुमार जिले के महामंत्री राम अवतार शर्मा  ललित त्यागी  जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सोलंकी जिला मीडिया प्रभारी मनोज खटीक जिला सोशल मीडिया प्रभारी विधानसभा संयोजक विक्की पंडित जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ अंकित पंडित नीतिश ठाकुर अंकित गुप्ता अमित सेठ जिला कार्यक्रम सदस्य कपीश कुमार मंडल अध्यक्ष सम्राट पृथ्वी सिंह अनुपम सक्सैना मंडल उपाध्यक्ष सोनू पांचाल शिवा ठाकुर आदि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *