Dainik Athah

इंडिया गठबंधन की कमेटियों का गठन: कमेटी में केसी त्यागी को स्थान मिलने से बढ़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश रूतबा

केसी त्यागी वर्किंग ग्रुप आॅफ रिसर्च में निभायेंगे जिम्मेदारी

आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन में उत्तर प्रदेश एवं खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निभायेंगे बड़ी भूमिका

अथाह ब्यूरो
गाजियाबाद।
विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने मुंबई में हुई बैठक में कई समितियों को अमलीजामा पहनाया। इसके साथ ही एक कमेटी में गाजियाबाद के पूर्व सांसद एवं जनता दल यू के राष्टÑीय सलाहकार एवं मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी को भी स्थान मिला है। केसी त्यागी को स्थान मिलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रूतब भी इंडिया गठबंधन में बढ़ा है।
केसी त्यागी गाजियाबाद से जनता दल के टिकट पर लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही वे पिछले कई दशकों से राष्टÑीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। केसी त्यागी को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह, जनता दल यू के अध्यक्ष रहे शरद यादव के साथ ही वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नजदीकी भी है। इसके साथ ही वे पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। सपा में जब तक केसी त्यागी थे वे सपा प्रमुख मुलायम सिंह के सबसे करीबी लोगों में शामिल थे।
अब पिछले दिनों मुंबई में हुई विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक में कई समितियों का गठन किया गया है। इसमें महत्वपूर्ण माने जाने वाली वर्किंग गु्रप आॅफ रिसर्च की कमेटी में केसी त्यागी को शामिल किया गया है। केसी त्यागी समाचार चैनलों पर अक्सर जनता दल यू की तरफ से अपनी बात रखते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें लेखन के साथ ही पढ़ने का भी शौख है। इस कमेटी में रह कर केसी त्यागी भाजपा के नकारात्मक मुद्दों का अध्ययन करने के साथ ही उन मुद्दों की काट और सही तथ्य जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस कमेटी का गठबंधन में महत्वपूर्ण स्थान है। वर्किंग ग्रुप आॅफ रिसर्च उन मुद्दों पर रिसर्च करेगा जिनके माध्यम से भाजपा बड़ा लाभ लेने के चक्कर में है। उनकी पकड़ मीडिया समूहों पर भी अच्छी मानी जाती है तथा मीडिया भी उनकी बातों को महत्व देता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से केसी त्यागी अकेले ऐसे नेता है जिनको इंडिया गठबंधन की किसी टीम में स्थान मिला है। इससे उनकी राष्टÑीय राजनीति पर मजबूत पकड़ से भी देखा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के सीट बंटवारे में भी वे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसका कारण यह है कि राष्टÑीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उन्हें महत्व देते हैं। इस कारण आगामी लोकसभा चुनाव में केसी त्यागी बड़ी भूमिका निभायेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *