Dainik Athah

भाजपा सरकार ने जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है। स्मार्ट सिटी और गंगा सफाई के नाम पर जबर्दस्त भ्रष्टाचार हुआ है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें मिलकर अभी तक उत्तर प्रदेश में एक भी स्मार्ट शहर नहीं बना पायीं। शहरो का यातायात व्यवस्था चौपट हैं। सड़कों पर सांड घूमते हैं। सांडो के हमले से अब तक सैकड़ों की जान जा चुकी है। बरसात में सड़कें जलमग्न हो जाती है। सीवर सफाई का बुरा हाल है। न पीने का स्वच्छ पानी मिल रहा है और नहीं कूड़ा निस्तारण की सुचारू व्यवस्था बन पाई है।

उन्होंने राजधानी लखनऊ हो, प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी अथवा मुख्यमंत्री जी का गृहनगर गोरखपुर हर महानगर का बुरा हाल है। मुख्यमंत्री गोरखपुर को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन वहां की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बरसात में सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट का बंदरबांट हुआ है। उन्होंने कहा पर्यटन नगरी आगरा में जल भराव, प्रदूषण और सड़कों पर सांडों का आतंक है। इसी तरह से गंगा सफाई के नाम पर हजारों करोड़ रूपयों को बहा दिया गया लेकिन मां गंगा साफ नही हुई। गंगा नदी की स्थिति आज भी जस की तस है। प्रदेश की अन्य नदियों का भी बुरा हाल है। भाजपा ने लखनऊ में गोमती नदी की स्थिति खराब कर दी है। नदी में अब भी नाले की गंदगी गिर रही है। समाजवादी सरकार में गोमती नदी पर सुन्दर रिवर फ्रन्ट बनाया गया लेकिन भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। सड़कों की दशा खराब है, जगह-जगह गड्ढे है। भाजपा सरकार के सात साल होने को है लेकिन सड़कों के गड्ढे नही भर पायी।

यादव ने कहा भाजपा सरकार में स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं में बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। आम जनता की गाड़ी कमाई की लूट हुई। ठेकेदार मालामाल हो गये हैं जनता को सिर्फ सपने दिखाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में जनता ठगा महसूस कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *