Dainik Athah

आत्मनिर्भरता के साथ विश्व में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर रहा भारत: प्रांशुदत्त द्विवेदी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि चन्द्रयान-3 की दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद राजधानी लखनऊ के अटल चौक पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। और उत्साह, उमंग तथा उपलब्धियों से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई उपलब्धियों को प्राप्त कर रहा है और आत्मनिर्भरता के साथ विश्व में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर रहा है। चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग ने भारत को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बना दिया है। इसरो के वैज्ञानिक लगातार नई उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित कर रहे है। एक बार पुन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक वातावरण निर्माण करके देश को आगे ले जाने के लिए हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।

युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, हर्ष वर्धन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी, शुभम गुप्ता, अभय उपाध्याय, संजय शुक्ला बाहुबली युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *