Dainik Athah

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सिविल डिफेंस चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व में मनाई गई खुशी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
चंद्रयान 3 की दक्षिण धु्रव पर सफल लैंडिंग के बाद कविनगर में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व में जमकर खुशी मनाई गई एवं मिठाई बांटी गई।
चंद्रयान 3 की लैंडिंग को सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल अपने सहयोगियों एवं परिवार के साथ देख रहे थे। सफल लैंडिंग एवं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त होने के बाद ललित जायसवाल ने कविनगर स्थित पार्क में जमकर खुशी मनाई। इस मौके पर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, पूजा अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, सुमन कपूर, दिव्यांशु सिंघल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर ललित जायसवाल ने कहा कि चंद्रमा के इस सफल अभियान के लिए इसरो की पूरी टीम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं।


जायसवाल ने कहा कि दक्षिण धु्रव पर चंद्रयान पहुंचाकर इसरो ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी क्षमता का लोहा मनवा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब चांद के नये रहस्यों के ऊपर से पर्दा उठेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *