Dainik Athah

जीडीए- नगर निगम के सामुदायिक केंद्र कम दरों पर आम जनता को उपलब्ध कराये जायें

  • विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने उठाया मुद्दा
  • विधान परिषद में गोयल ने कहा रखरखाव के नाम पर निजी संस्थाओं को दिये सामुदायिक केंद्रों का ऊंची दरों पर वसूला जा रहा है किराया

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने विधान परिषद में गाजियाबाद के लोगों की आवाज बुलंद करते हुए मांग की कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा बनाये गये सामुदायिक केंद्रों को कम दरों पर आम जनता को उपलब्ध करवाये जायें। उन्होंने कहा निजी संस्थाएं भारी भरकम किराया वसूल कर रही है।
विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने गाजियाबाद में बने सामुदायिक केन्द्रों से सम्बन्धित विषय पर मानसून सत्र के पांचवें दिन जनता का पक्ष रखते हुए कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम गाजियाबाद में जन सुविधाओं के लिए जिलें के कविनगर, गोविन्दपुरम, गुलधर, नेहरूनगर आदि जगहों पर सामुदायिक केन्द्र स्थापित किये गये है। जिनका मुख्य रूप से आम-जनमानस को कम धनराशि पर आवंटित किये जाते रहे है, लेकिन प्राय: यह देखा जा रहा है कि इन सामुदायिक केन्द्रों को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम ने इनके रख-रखाव हेतु टैन्ट हाउस एवं निजी संस्थाओं को दे दिया गया है।
टैन्ट हाउस एवं निजी संस्थाआें ने इन सामुदायिक केन्द्रों को अत्यन्त सुसज्जित एवं भव्य बना दिया गया है। जिस कारण इन सुविधाजनक केन्द्रों से आमजन से ऊंची दर पर धनराशि वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्रों को बनाने का लक्ष्य यह था कि यह कम दरो पर आमजन को उनकी सुविधानुसार उपलब्ध हों। इसलिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही में दिनेश कुमार गोयल ने जनहित के इस सुनिश्चित विषय पर ध्यान आकृष्ट करते हुए सामुदायिक केन्द्र पूर्व की भांति कम दर की धनराशि पर आम-जनमानस को सुविधाजनक उपलब्ध कराये जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *