Dainik Athah

शोक संवेदना व्यक्त करने मोदीनगर ओझा परिवार में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह

अथाह संवाददाता 

मोदीनगर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मोदीनगर ओझा परिवार में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।बता दें कि सुशीला देवी पत्नी नरेंद्र कुमार ओझा का लंबी बीमारी के बाद 15 जुलाई को निधन हो गया था उनके निधन का समाचार सुनकर पंकज सिंह मंगलवार को दोपहर मोदीनगर पहुंचे और माताजी के निधन पर दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा एवं कथा व्यास अरविंद भाई ओझा को ढाढस बंधाया । उन्होंने सुशीला देवी ओझा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ,भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली, पूर्व चेयरमैन अशोक माहेश्वरी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ पवन सिंघल सत्येंद्र त्यागी डीडी यादव नवीन जायसवाल अमितेश जैन अमित चौधरी अमित कराटे मधुसूदन शर्मा मनोज शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *