Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी ने किया रात में विकास कार्यों का निरीक्षण: मुख्यमंत्री ने लाइट, साउंड लेजर शो को देखा

शो के दौरान मंद मंद मुस्कुराते नजर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अथाह संवाददाता
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इतना ही नहीं उन्होंने लाइट, साउंड और लेजर शो भी देखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी के साथ ही राम लला के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने विकास कार्यों की हर बिंदु पर समीक्षा की। समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सम्बन्धित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समीक्षा के पूर्व, मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सूरज कुंड पार्क का निरीक्षण करने के साथ ही सूरजकुंड की कथा का लाइट साउंड लेजर शो का अवलोकन किया। उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *