Dainik Athah

‘नवदेवी’ सम्मान से नवाजी जायेगी गाजियाबाद की 3 मातृ शक्ति

  • स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 29 मातृ शक्ति राज्य स्तर पर होंगी सम्मानित
  • योगी सरकार ने चैत्र नवरात्र में की थी नव देवी सम्मान की घोषणा
  • गाजियाबाद जिले के लिए बड़ी उपलब्धि


अशोक ओझा
लखनऊ
। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली प्रदेश की 29 महिलाओं को राज्यस्तरीय नव देवी सम्मान के लिए चुना गया है। इन्हें जल्द ही लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। 29 चुनी गई मातृ शक्ति में तीन गाजियाबाद की है।
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एवं नगर विकास विकास विभाग ने चैत्र नवरात्र में स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली मातृ शक्ति को नव देवी सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की थी। नव देवी सम्मान के लिए राज्य स्तर पर मातृ शक्ति का चयन करने के लिए मूल्यांकन समिति का गठन किया था। मूल्यांकन समिति ने नौ श्रेणियों में राज्यस्तरीय सम्मान के लिए महिलाओं का चयन कर राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत अभियान एवं अपर निदेशक को रिपोर्ट सौंप दी।

मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट के अनुसार नौ श्रेणियों में स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओें का चयन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) श्रेणी में पारुल मलिक (बरेली नगर निगम) को प्रथम, आंचल सिंह (लखनऊ नगर निगम) को द्वितीय, नेहा कुशवाहा (आगरा नगर निगम) को तृतीय, निधि गौतम (गाजियाबाद नगर निगम) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी प्रकार वेस्ट टू वेल्थ श्रेणी में नीलम सारंगी (झांसी नगर निगम) को प्रथम, सुधा देवी (नगर पालिका कुरावली, मैनपुरी) को द्वितीय, स्मृति मिश्रा (कानपुर नगर निगम) को तृतीय, संतोष कुमार सिंह (आजमगढ़) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। एंटरप्रेन्योर इन वेस्ट मैनेजमेंट श्रेणी में कनिका राणा (मेरठ नगर निगम) को प्रथम, अनीता द्विवेदी (अयोध्या नगर निगम) को द्वितीय, स्वेता धवन (देवबंद नगर पालिका, सहारनपुर) को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इसी प्रकार सफाई मित्र श्रेणी में नंदिनी रस्तौगी (मुरादाबाद नगर निगम) को प्रथम, फूल कली (प्रयागराज नगर निगम को द्वितीय), आरती (राय बरेली नगर पालिका) को तृतीय पुरस्कार, मास्टर ट्रेनर श्रेणी में वैशाली बियानी (कानपुर नगर निगम) को प्रथम, दुर्गेश शर्मा (मुरादनगर नगर पालिका, गाजियाबाद) को द्वितीय, सरिता तिवारी (वाराणसी नगर निगम) को तृतीय पुरस्कार, इनोवेशन श्रेणी में अपेक्षा अग्रवाल (मेरठ नगर निगम) को प्रथम, मंजू वर्मा (नगर पालिका गोसाईगंज, लखनऊ) को द्वितीय, सीमा रानी (फिरोजाबाद नगर निगम) को तृतीय, साक्षी सिंह (शाहजहांपुर नगर निगम) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। कम्युनिटी कंपोस्टिंग श्रेणी में सीमा यादव (नगर पालिका गाजीपुर) को प्रथम, शीला पांडेय (गोरखपुर नगर निगम) को द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

ट्रांसफारमेशन आफ यूएलबी/ स्पेश श्रेणी में बिजेंद्र प्रसाद समिति (मथुरा म्युनिसिपिल कारपोरेशन) को प्रथम, सपना मुखर्जी (कानपुर नगर निगम) को द्वितीय, नीलम (नगर पालिका परिषद लोनी) को तृतीय तथा कम्युनिटी अवेयरनेस श्रेणी में अल्पना भारती श्रीवास्तव (शाहजहांपुर नगर निगम) को प्रथम, रमा रानी (नगर पालिका परिषद) जालौन को द्वितीय, अर्चना सागर (बरेली नगर निगम) को तृतीय तथा प्रेम लता सिंह (अलीगढ़ नगर निगम) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।

स्वच्छता के क्षेत्र में राज्यस्तीय नव देवी सम्मान के लिए नौ श्रेणी निर्धारित की गई थी। इसके लिए मूल्यांकन समिति ने पात्र मातृ शक्ति का चयन किया है। जल्द ही चयनित मातृ शक्ति को सम्मानित किया जायेगा।
ऋतु सुहास, अपर निदेशक स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *