Dainik Athah

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती को राष्ट्र रक्षा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा ब्रह्मर्षि समाज: प्रवीण त्यागी

  • हम ब्रह्मर्षि समाज से मांगने या छीनने के लिये नहीं बल्कि देने के लिये जन्म लेते हैं-डॉ उदिता त्यागी
  • 23 सितम्बर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में मनाया जाएगा रामधारी सिंह दिनकर का जन्मोत्सव

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के द्वारा प्रायोजित श्रीमद्भगवद्गीता पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता की अपार सफलता के उपरांत अब संस्था नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने को तैयार है। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने तय किया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती को भव्यतम तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिससे कि विश्व का प्रत्येक नागरिक उनके विचारों से परिचित हो सके।

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारा जन्म उस कुलवंश में हुआ है जिसमें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जैसा तेजस्वी और निर्भीक विचारक जन्मा। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के विचार सम्पूर्ण मानवता और राष्ट्र के विषय मे कालजयी है।उनके विचारों पर चलकर सनातन धर्म और भारत राष्ट्र को पुन: विश्व मे अग्रणीय स्थान पर पहुँचाया जा सकता है।अगर दिनकर के विचारों की अनदेखी की गई तो वह दिन दूर नहीं जब यह राष्ट्र टुकड़े टुकड़ो में विभाजित होकर बर्बाद हो जाएगा।

इस बात को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष से अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्र रक्षा संकल्प दिवस के रूप में मनाया करेगा। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि हम ब्रह्मर्षि राष्ट्र और समाज से मांगने या छिनने के लिये नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज को देने के लिये जन्म लेते हैं। यूं तो हम हजारो वर्षों से सामान्य रूप से किसान हैं पर जब भी धर्म और राष्ट्र पर संकट आया है तभी हमने अपने हल और कुदाल को गला कर शस्त्र गढ़े हैं और हर सम्भव बलिदान दिया। हिंदी भवन में आयोजित यति नरसिंहानंद फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय ब्रहम ऋषि महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म और हिंदू राज से संबंधित कवियों ने काव्य पाठ किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी की अध्यक्षता में पूरे भारतवर्ष से प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा महासंघ के मजबूती एवं भावी कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया गया उसी संदर्भ में 23 सितंबर 2023 तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्म उत्सव पर भव्य आयोजन करने का प्रस्ताव पास हुआ।

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरियाण से कार्यकारी अध्यक्ष, त्यागी, उपाध्यक्ष एल एन त्यागी प्रयागराज से उपाध्यक्ष एडवोकेट भावेश राय आगरा से उपाध्यक्ष डा धर्मेन्द्र त्यागी जोनल हैड बबलू त्यागी मुरैना से उपाध्यक्ष गिरिराज हरियाण से उपाध्यक्ष प्रवीन त्यागी, दिल्ली से जोनल हैड अम्बरीश त्यागी, संरक्षक अनिल त्यागी, हाकिम सिंह त्यागील, नीरज त्यागी, सुशील त्यागी रूड़की से, नवीन त्यागी मुजफ़्फरनगर से, आशू त्यागी गाजियाबाद से, भागेश त्यागी संभल से और देश भर के अन्य सदस्य सम्मलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *