Dainik Athah

खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय मोहिनी शर्मा जीती

नगर पंचायत पतला अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय लोकदल की रीटा चौधरी की जीत

फरीदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आजाद समाज पार्टी के जुबेर जीते

अथाह सवांददाता

गाजियाबाद। निकाय चुनाव में खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहिनी शर्मा ने जीत हासिल की। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा ने खोड़ा से भाजपा प्रत्याशी रीना भाटी को हराकर जीत हासिल की है।

नगर पंचायत पतला अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय लोक दल की रीटा चौधरी जीत हासिल की। फरीदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आजाद समाज पार्टी के जुबेर विजय घोषित हुए। वही निवाड़ी नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के अनिल त्यागी आगे चल रहे हैं।
इसके अलावा मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा की छम्मी चौधरी आगे चल रही है वही मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विनोद वैशाली आगे चल रहे हैं उनकी जीत तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *